देवरिया राष्ट्रगौरव में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों के लिए विश्वविद्यालय ने दिया एक और अवसर, पुन: परीक्षा देकर हो सकते हैं उत्तीर्ण।

रिपोर्ट विनय मिश्रा
देवरिया।वर्षों से राष्ट्रगौरव में अनुत्तीर्ण हो जाने के कारण बहुत सारे बच्चों का रिजल्ट रुका हुआ है।कुलपति के आदेश के क्रम में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में स्नातक अंतिम वर्ष में राष्ट्र गौरव, पर्यावरण एवं मानवाधिकार अध्ययन विषय में अनुत्तीर्ण / छूटे हुए अभ्यर्थियों के छात्रहित के दृष्टिगत राष्ट्रगौरव की विशेष परीक्षा करायी जायेगी। गत वर्षों में एवं वर्ष-2023 की परीक्षा में स्नातक अंतिम वर्ष में राष्ट्र गौरव, पर्यावरण एवं मानवाधिकार अध्ययन विषय में अनुत्तीर्ण / छूटे हुए अभ्यर्थियों हेतु विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://ddugu.ac.in पर आनलाइन परीक्षाफार्म भरने एवं इंडियन बैंक में नेट बैंकिंग मे माध्यम से निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा कर पुन: राष्ट्रगौरव की परीक्षा में सम्मिलित होकर अपना रिजल्ट सही करा सकते हैं।



