आजमगढ़:प्रधान द्वारा घटिया सामग्री से इंटर लॉकिंग कार्य कराए जाने के खिलाफ ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट: शिवम सिंह
आजमगढ़ जनपद अंतर्गत मार्टिनगंज विकाश खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत युसुफपुर खानपुर में ग्राम प्रधान द्वारा प्रधान निधि से इंटर लॉकिंग कार्य मानक के विपरित कराए जाने से ग्रामीणों में रोष प्राप्त है वहीं भ्रष्ट प्रधान द्वारा घटिया निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को शिकायत पत्र सौंपते हुए कहा की हमारे गांव के प्रधान पारस नाथ यादव द्वारा राम नवल के घर से जवाहिर के तक जाने वाले खंडेजे पर इंटर लॉकिंग कार्य कराया जा रहा है जिसमें सिर्फ सफेद बालू व थर्ड क्वाल्टी के ईट व नाम मात्र सीमेंट का उपयोग कर रहे हैं जो मानक के विपरित हैं ।
बताएं चले अभी गत माह पूर्व ग्राम सभा युसूफपुर खानपुर में ग्राम प्रधान निधि द्वारा चौहान बस्ती में जाने वाले मुख्य मार्ग यानी झालवा पोखरी से लेकर रामनव के घर तक करीब 100 मीटर इंटर लॉकिंग कार्य 1लाख 51 हजार 740 रुपए की लागत से कराया गया था जो घटिया किस्म के मैटेरियल से होने के कारण जगह जगह दब एवं टूट गया है । वहीं जब इस संबंध में जानकारी मार्टिनगंज विकाश खंड सहायक अधिकारी राधेश्याम ली गई तो उन्होंने कहा की ग्रामीणों की शिकायत मिली है मौके पर कार्य रुकवा दिया गया प्रकरण की जांच कर अग्रिम कार्यवाई की जाएगी।



