संकट मोचन नवयुवक मंगल दल के तत्वाववधान में अड़रा प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन प्रारंभ

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी

बलिया क्षेत्र के ग्राम सभा अड़रा में हनुमान मंदिर के समीप बुधवार को संकट मोचन नवयुवक मंगल दल के तत्वाववधान में अड़रा प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी मनोज कुमार सिंह एवं विवेक सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेलों की भावना से खेलना चाहिए। हार व जीत, खेलों का अभिन्न हिस्सा है। जीवन में हार व जीत लगा रहता है। उन्होंने कहा कि खेल में कभी भी आपसी संबंध नहीं खराब करना चाहिए। उद्घाटन मैच में पहले बिसेनी डेरा और मिल्की के टीमों के बीच खेलने का मौका दिया गया। जिसमें मिल्की के टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर की समाप्ति पर 76 रन बनाकर 9 विकेट गवाई। लक्ष्य का पीछा करते करते हुए विसेनी डेरा की टीम ने जवाब में 6 ओवर में ही 3 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाते हुए जीत हासिल कर ली। मैन ऑफ द मैच जीतू सिंह को दिया गया।इस अवसर पर आर्यन सिंह, विश्वदीप सिंह, दीपक सिंह, राहुल सिंह, गोलू पांडे, मनीष यादव, उमंग सिंह आदि लोग रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button