गैस से लगी आग रिहायशी झोपड़ी जलकर हुई राख।

रिपोर्ट विनय मिश्रा

देवरिया।

देवरिया जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरैठा का टोला चौबरियापट्टी में शनिवार की देर रात गैस रिसाव से दो रिहायशी झोपड़ी में आग लग गई । जिसमें रखा घर गृहस्थी के सारे सामान एवं साथ ही चार बकरियां भी आग की भेंट चढ़ गई । फोन करने के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची अग्नि शमन विभाग की गाड़ी । पीड़ितों का रो रो कर बूरा हाल है ।

बरैठा के चौबरियापट्टी के रहने वाले रुदल राजभर के घर देर रात गैस पर भोजन बन रहा था । इसी दौरान गैस पाइप में गैस रिसाव के कारण आग गैस सिलेंडर तक पहुंच गई । धू धू कर जल रहे सिलेंडर की आग झोंपड़ी में पकड़ ली । फिर आग विकराल रुप ले लिया और देखते ही देखते रुदल के भाई बीरबल राजभर के झोपड़ी को भी अपने आगोश में ले ली । कुछ ही देर में रुदल व बीरबल दोनों के घरों का गैस सिलेंडर भयंकर आवाज के साथ विस्फोट कर गया । दोनों घरों का घर गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया । ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया । लेकिन अनेक बार फोन करने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाडी मौके पर नहीं पहुंच सकी ।

रुदल की पुत्री का नवंबर में शादी होना तय है । जिसके लिए वह कपड़ा , आभूषण, सिलाई मशीन के साथ ही अनेकों सामान जूटा रखें थे । साथ ही अनाज सहित चार बकरियां भी जल गई ।

Related Articles

Back to top button