भोजन बनाते समय कंपोजिट विद्यालय में लगी आग

जिला संवाददाता, विनय मिश्र,

देवरिया :देवरिया जनपद के सलेमपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत निजामाबाद कंपोजिट विद्यालय में सोमवार की सुबह भोजन बनाते वक्त सिलेंडर में अचानक आग लग गई। यह देखकर शिक्षक, रसोईया समेत बच्चें स्कूल छोड़कर विद्यालय से बाहर निकल गए शोर गुल मचाने लगे शोर सुनकर आस पास के लोग पहुंचे, सिलेंडर में आग पकड़ने की जानकारी मिलते ही सलेमपुर कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई मौके पर पहुंच गए। आग की लपट देख खुद मोर्चा संभाला। गीला बोरा लेकर किचन में घुस गए और सिलिंडर में लगी आग पर काबू पाया, जिसके बाद शिक्षक और बच्चें स्कूल में वापस आए और पठन पाठन शुरू हुआ। सलेमपुर कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई की इस साहसिक कार्य की सराहना चारों तरफ हो रही है।जिन्होंने अपने इस कार्य से सैकड़ो छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों सहित रसोइयों को नया जीवनदान दिया।

Related Articles

Back to top button