काशी हिंदू विश्वविद्यालय के पीएचडी प्रवेश परीक्षा में प्राची ने किया टॉप।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र, देवरिया। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय बनारस के एग्रीकल्चर इकोनॉमिक पीएचडी प्रवेश परीक्षा में प्राची सिंह ने टाप कर देवरिया जनपद का मान बढ़ाया है

नेमा गांव निवासी देवशरण सिंह संरक्षक सिंगासनी देवी महिला महाविद्यालय नेमा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ देवरियाकी पुत्री ने एग्रीकल्चर इकोनॉमिक की पीएचडी प्रवेश परीक्षा में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय बनारस को टाप करके परिजनों एवं देवरिया का मान ऊंचा कर दिया है। उनकी इस सफलता से पूरे परिवार में प्रसन्नता की लहर है । प्राची ने बीएससी एजी हार्टीकल्चर आन्ध्रप्रदेश और एमएससी एजी एग्रीकल्चर इकोनॉमिक बांदा से किया है। अब वह काशी हिन्दू विश्वविद्यालय बनारस से पीएचडी करेंगी। प्राची की सफलता पर राम सिंगार सिंह, देवशरण सिंह, गिरीश सिंह, आभा सिंह, देवेंद्र सिंह, उदय प्रताप सिंह, सुशील सिंह, सत्य प्रकाश मिश्र, रणविजय सिंह, रोहित सिंह, प्रमोद कुमार सिंह आदि ने बधाई दिया है।

Related Articles

Back to top button