ब्रेकिंग आजमगढ़ में ऑटो चालक की हत्या करने वाला अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:शिव लाल यादव

आजमगढ़।जहानागंज थाना क्षेत्र में ऑटो चालक की गला रेत कर हत्या को अंजाम देने वाले शातिर बदमाश को रविवार अलसुबह पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आजमगढ़-मऊ सीमा पर जहानगंज थाना के करपिया गांव के रास्ते पर 25 अप्रैल की देर रात मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली के फरीदपुर निवासी ऑटो चालक सुनील गुप्ता (40) पुत्र राज नरायन गुप्ता की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी की तलाश में जुटी थी।
रविवार अलसुबह पुलिस को सूचना मिली कि ऑटो चालक हत्याकांड का आरोपी बजहा पुलिया के आसपास मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिया के पास एक बदमाश से पुलिस का आमना-सामना हो गया। पुलिस से घिरते ही बदमाश ने फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो कर गिर गया।पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बदमाश की पहचान अफजल पुत्र नजीर निवासी बरहदपुर थाना कोतवाली मोहम्मादाबाद जिला मऊ के रूप में की गई। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button