बहराइच:नल की पाइप उखाड़ते समय 11 हजार की हाईटेंशन विद्युत तार से टकराई, तीन लोग हुए घायल ,एक की हुई मौत!

रिपोर्ट:रोशन लाल / प्रदीप कुमार
बहराइच

बहराइच जिले के थाना हरदी क्षेत्र के गदामार कला गांव में नल के पाइप को उखाड़ते समय अचानक नल की पाईप 11हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गयी. जिससे पाइप पकड़े हुए एक व्यक्ति को करंट लग गया बचाने दौड़े दो अन्य लोगों को भी करंट लग गया. तीनों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए जहां एक की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए बहराइच अस्पताल के लिए रेफर किया गया .जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया है।

 

आपको बता दें कि हरदी थाना क्षेत्र के गदामार कला गांव के रहने वाले तुलसीराम उम्र 60 वर्ष गांव में लगे नल के पाइप को उखड़वा रहे थे. तभी नल की पाइप 11000 लाइन की तार से टच हो गई और करंट लग गया तुलसीराम की आवाज सुनकर बचाने दौड़े मिश्रीलाल 40पुत्र तुलसीराम , तीरथ 50पुत्र गंगू को भी करंट लग गया तीनों लोगों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए जहां तुलसीराम की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए बहराइच अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां उनकी मौत हो गई है पुलिस जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button