अजय राय ने यूपी की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत का किया दावा
Ajay Rai claims victory of India Alliance in all seats in UP

रिपोर्ट विनय मिश्रा
देवरिया लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अखिलेश प्रताप सिंह के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किया।
देवरिया, देवरिया लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार अखिलेश प्रताप सिंह के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने किया।
अखिलेश प्रताप सिंह के कार्यालय के उद्घाटन के बाद उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि प्रदेश की सभी सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार जीतेंगे।
रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के चुनाव लड़ने के ऐलान पर अजय राय ने कहा कि रायबरेली उनकी अपनी सीट है। वहां से राहुल गांधी रिकॉर्ड मतों से चुनाव जीतेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर विकास को गति प्रदान की जाएगी। पूरे देश में गुजरात के लोग आज ठेकेदार बन बैठे हैं। अब समय आ गया है कि जनता दस साल से बोले जा रहे झूठ का बदला ले।



