आजमगढ़:बसपा नेता कलामुद्दीन खान हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में था फरार
BSP leader Kalamuddin Khan murder accused arrested, was absconding in gangster act

आजमगढ़: मेंहनगर थाने की पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक अभियुक्त गिरफ्तार,पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)-दिनांक 27.04.2024 को अनुमोदित गैंग चार्ट के क्रम में दिनांक 09.05.24 को प्र0नि0 संजय कुमार सिंह के दाखिला फर्द कि अभियुक्त रिजवान अहमद उर्फ बब्लू पुत्र अंसारूल हक नि0 खुन्दनपुर थाना मेंहनगर आजमगढ़ उम्र 51 वर्ष का एक संगठित अपराधिक गिरोह है जिसके सक्रिय सदस्य मो0 कासिफ पुत्र अलीशेर नि0 खुन्दनपुर थाना मेंहनगर
आजमगढ़ व अब्दुल्ला पुत्र क्यूम नि0 खुन्दनपुर थाना मेंहनगर है यह गिरोह जिला स्तर पर सक्रिय है इस गिरोह के द्वारा दि0 15.2.2021 को सांय 5.20 बजे पुरानी रंजीश को लेकर अपने अन्य साथियो मुस्तफिजुल हसन उर्फ बाबू पुत्र जमालुद्दीन , के साथ मिलकर कलामुद्दीन को गोली मारकर हत्या कर दी गयी जिसके सम्बन्ध मे फुरकान अहमद की तहरीर पर मु0अ0स0 29/2021 धारा 302/504/120बी बनाम 1. रिजवान उर्फ बबलू पुत्र अंसारूल हक 2. कासिफ पुत्र अलीशेर 3. मुस्तफिजुल हसन उर्फ बाबू पुत्र जमालुद्दीन 4. अब्दुल्ला पुत्र क्यूम 5. मसरूर अहमद पुत्र मकबूल अहमद 6. अलीशेर अहमद पुत्र मकबूल अहमद निवासीगण खुन्दनपुर थाना मेंहनगर आजमगढ पंजीकृत कराया गया दौराने विवेचना घटना मे प्रयुक्त पिस्टल व कारतूस की बरामदगी के आधार पर धारा 3/25 आयुद्ध अधिनियिम व धारा 34 भा0द0वि0 की बढोतरी करके अभियुक्तगण अब्दुल्ला, रिजवान अहमद , बब्लू , कासिफ उपरोक्त के विरूद्ध आरोप पत्र सं 60 दि0 18.5.2021 को ,फरार चल रहे अभियुक्त मुस्तफिजुल हसन के विरूद्ध मफरूर मे आरोप पत्र संख्या A-60 दि0 24.10.21 को मा0 न्यायाल प्रेषित किया गया जब कि अभियुक्तगण मसरूर अहमद , अलीशेर उपरोक्त विरूद्ध मफरूरी मे आरोप पत्र सं0 60B दि022.9.22 को प्रेषित किया गया, इनकी समाज विरोधी आपराधिक गतिविधियो पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए इनका गैग चार्ट तैयार कर नियमानुसार जिलाधिकारी आजमगढ़
महोदय से दि0 27.4.2024 को अनुमोदित कराया जा चुका है उक्त गिरोह का यह दाण्डिक कृत्य उ0प्र0 गिरोह बन्द अधिनियम की धारा 2(ख)(1)/3(1) के तहत दण्डनीय है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं 177/24 धारा 2(ख)(1)/3(1) गैगेस्टर एक्ट बनाम 1.रिजवान अहमद उर्फ बबलू पुत्र अंसारूल हक सा0 खुन्दनपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ 2.मो0 कासिफ पुत्र अलीशेर सा0 खुन्दनपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ 3.अब्दुल्ला पुत्र कय्यूम सा0 खुन्दनपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त गैगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अब्दुल्ला पुत्र कय्यूम सा0 खुन्दनपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ को समय 05.55 बजे ग्राम खुन्दनपुर के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।



