आजमगढ़:हत्या करके शव को कुएं में फेंककर छिपाने वाला गिरफ्तार
Murderer arrested for throwing body in well and hiding it

आजमगढ़: पवई थाने की पुलिस ने हत्या करके शव को कुएं में फेंककर छिपाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, ग्राम करौंजा में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर दिनांक 23.04.24 को तस्किरा अज्ञात मृत शरीर दर्ज कर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए शव शिनाख्त हेतु मर्चरी हाऊस आजमगढ़ में रखवाया गया था दिनांक 25.04.24 को मर्चरी हाऊस पहुँचकर वादी ने सच्चिदानन्द यादव पुत्र स्व0 धनपति यादव नि0 ग्रा0 रानीपुर थाना मुबारकपुर आजमगढ अज्ञात शव को खुद के पुत्र पवन यादव उर्फ मोनू की शिनाख्त किया । मृतक पवन यादव उर्फ मोनू उपरोक्त ने करीब 7- 8 वर्ष पूर्व पूजा यादव पुत्री जयप्रकाश यादव उर्फ राधे निवासी ग्राम करौंजा थाना पवई जनपद
आजमगढ़ के साथ प्रेम विवाह किया जो किराये के मकान में साथ मे रहती थी विगत कुछ दिन पहले मृतक पवन यादव उर्फ मोनू उपरोक्त व उसकी पत्नी पूजा के साथ वाद विवाद हुआ था वाद विवाद के दौरान पूजा कहती थी कि मै तुमको ढिकाने लगवा दूंगी।अभियुक्त 1.अंगद यादव पुत्र जयप्रकाश यादव 2.जयप्रकाश उर्फ राधे पुत्र स्व0 सुमेर यादव 3. पूजा यादव पुत्री जयप्रकाश नि0गण ग्राम करौजा थाना पवई आजमगढ़ द्वारा मिलकर वादी के पुत्र पवन उर्फ मोनू किराये के मकान से बुलाकर सिर पर मार पीट कर व चोट पहुँचाकर हत्या कर देना तथा शव को छुपाने के उद्देश्य से गाँव के कुए में फेंक देने के संबंध में वादी के प्रार्थनापत्र के आधार पर मु0अ0सं0 130/24 धारा 302/201 भादवि बनाम 1. अंगद यादव पुत्र जयप्रकाश यादव 2. जयप्रकाश उर्फ राधे पुत्र स्व0 सुमेर यादव 3. पूजा यादव पुत्री जयप्रकाश नि0गण ग्राम करौजा थाना पवई आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया ।
जिसमें नामित अभियुक्त पूजा यादव को दिनांक 30.04.24 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा नामित अभियुक्त अंगद यादव पुत्र जयप्रकाश यादव उर्फ राधे निवासी ग्राम करौजा थाना पवई जनपद आजमगढ़ को दिनांक 10.05.2024 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है । शुक्रवार को थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त
अंगद यादव पुत्र जयप्रकाश यादव उर्फ राधे निवासी ग्राम करौजा थाना पवई जनपद आजमगढ़ को पंचरुखवा नहर पुलिया के पास से समय 05.20 बजे गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त अंगद यादव उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है ।



