तमिलनाडु में जंगली हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला
Wild elephant crushes woman to death in Tamil Nadu

तमिलनाडु के गुदलूर में शनिवार को एक जंगली हाथी ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया।
चेन्नई, 12 मई । तमिलनाडु के गुदलूर में शनिवार को एक जंगली हाथी ने एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया।
मृतक महिला की पहचान नागम्मल (72) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि महिला जंगल में गई थी। तभी हाथी ने उस पर हमला कर दिया। स्थानीय लोग उसे तुरंत गुदलूर तालुक अस्पताल लेकर गये, लेकिन चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।



