आजमगढ़:लालगंज लोकसभा चुनाव लड़ रहे गंगा दिन को भी मुख्य विकास अधिकारी ने व्यय का हिसाब देने को दिया दो दिन का समय
Ganga Din, who is contesting the Lalganj Lok Sabha elections, was also given two days by the Chief Development Officer to account for his expenditure

रिपोर्ट:राकेश श्रीवास्तव
सगड़ी/आजमगढ़:मुख्य विकास अधिकारी/रिटर्निंग आसिफर लोक सभा क्षेत्र 68-लालगंज, ने बताया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 लोक सभा क्षेत्र 68-लालगंज में
गंगादीन प्रत्याशी हैं। निर्वाचन व्यय लेखें की जाँच हेतु 03 तिथियाँ 13 मई 2024, 17 मई 2024 एवं 22 मई 2024 निर्धारित की गयी है। दिनांक 13 मई 2024 को मा० व्यय प्रेक्षक के दिशा निर्देश में नेहरू हाल आजमगढ़ के प्रथम तल पर लेखा टीम के समक्ष आप द्वारा लेखा जाँच हेतु प्रस्तुत व्यय विवरण में गंगादीन द्वारा निर्वाचन व्यय हेतु अलग से खोले गये खाते का विवरण लेखा टीम के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया है।
उपरोक्त के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी/रिटर्निंग आफिसर ने गंगादीन को सूचित किया है कि अपने निर्वाचन व्यय लेखे की जाँच नामित लेखा टीम से कराते हुये पत्र प्राप्ति के 02 दिनों के अन्दर निर्वाचन व्यय हेतु अलग से खोले गये खाते का विवरण प्रस्तुत करे, अन्यथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गयी व्यवस्था के अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी आपकी होगी।



