एनडीए प्रत्याशी अरविंद राजभर ने क्षेत्र में किया सघन जनसंपर्क।

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव।मऊ।घोसी।
घोसी। 70 घोसी लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी डा. अरविंद राजभर को जिताने के लिए आने वाले 1 जून को छड़ी के लिए आशीर्वाद लेने के लिए विभिन्न गाँव का दौरा किए,रामपुर,खजुरही,पाँजेपार,पीउ वाताल,भोरा,मुस्कुरा कटरवा,सहित लोकसभा के कई मोहल्लों गांव में भ्रमण करते हुए सभी मतदाताओं से चुनाव चिन्ह छड़ी के लिए समर्थन मांगा।
राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कहा सपा की सरकार में रोज रोज के दंगे फसाद से प्रदेश त्राहि त्राहि कर रहा था लेकिन एनडीए शासन ने देश को दंगाईयों से मुक्त करते हुए देश प्रदेश में कानून का राज कायम किया।
छड़ी पर आशीर्वाद घोसी की जनता दी तो घोसी अब पीछे मुड़कर नहीं देखेगा और डबल इंजन से जुड़कर विकास की पटरी पर दौड़ेगा। आज मऊ,समेत अन्य जिलों से फोरलेन की बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ जुड़कर नये भारत के नये उत्तर प्रदेश का नया मऊ बन चुका है। पूरे देश में अबकी बार 400 पार की गूंज सुनायी दे रही है।
पूरा देश एक स्वर में कह रहा है कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। 500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला विराजमान हो गये हैं। इससे हर देशवासी अभिभूत है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का इंतजार कर रहे हैं।
डॉ०अरविंद राजभर ने कहा कि हमें भटकना और बहकना नहीं है।जिन्होंने हमारे लिये काम किया है और हमें पहचान दी है। ऐसे में हमें नि:संकोच और बेझिझक छड़ी को जिताने के अभियान के साथ जुड़ना है।
इस अवसर पर अमिला मण्डल अध्यक्ष भाजपा लालमन प्रजापति,मण्डल अध्यक्ष कोइरियापार सुरेश राजभर,विधानसभा प्रभारी रामप्यारे प्रजापति,रामदरश राजभर मण्डल महामंत्री भाजपा,इम्तियाज़ अहमद ,रामाश्रय पासवान,
हरीशचंद्र चौहान,विश्वनाथ चौहान,ओमप्रकाश राजभर,प्रधान पाँजेपार,विधानसभा अध्यक्ष..सुरेंद्र राजभर,कालिंदर प्रजापति,हरिराम प्रजापति,जोन प्रभारी..सत्यनारायण राजभर, सेक्टर अध्यक्ष..रामबृक्ष राजभर,बूथ प्रभारी..सुरेश राजभर
प्रभात शर्मा बीजेपी,ईश्वर राजभर, आदि उपस्थित थे।



