एलएलबी की परीक्षा में दे दिया पिछले साल का प्रश्नपत्र, हंगामा

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

मथुरा महाविद्यालय में एलएलबी के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में बुधवार को परीक्षार्थियों को सत्र 2022-2023 का प्रश्नपत्र मिलने पर छात्रों ने हंगामा कर दिया। पेपर और काॅपी लेकर परीक्षा कक्ष से निकल कर कैंपस में आ गए।

 

 

पुराना पेपर देख विद्यालय प्रशासन ने आनन-फानन विश्वविद्यालय से व्हाट्सएप पर सत्र 2024 का पेपर मंगाकर किसी तरह परीक्षा कराई। परीक्षार्थी देवानंद यादव ने बताया कि पिछले वर्ष का पेपर दे दिया गया है ये अस्सी के जगह सौ नंबर का है। सुनील कुमार प्रजापति ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा जानबूझ कर इस तरह का काम किया गया है। परीक्षार्थी आरबीए प्रताप सिंह ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

 

 

नौ मई को परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक के ड्राइवर द्वारा गेट पर की जा रही तलाशी की जांच चल रही है कि ऊपर से एक और मामला आ गया। ये भी संयोग की बात है कि महाविद्यालय के प्रशासक क्षेत्रीय उप शिक्षा अधिकारी वाराणसी हैं।

 

 

इस बाबत प्रभारी केंद्र व्यवस्थापक डॉक्टर बबन राम ने बताया कि विश्वविद्यालय की गलती से 2023-24 की जगह 22-23 का पेपर आ गया है। लिफाफे पर सत्र 23-24 लिखा हुआ था और अंदर 22-23 का पेपर था। विश्वविद्यालय से व्हाट्सएप पर पेपर मंगाकर परीक्षा ली और परीक्षार्थियों को 45 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया।

Related Articles

Back to top button