ला छात्रों से समर इन्टर्नशिप के लिए आवेदन करने को कहा गया

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

बलिया।माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं श्री अशोक कुमार-सप्तम, माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया के आदेशानुसार हरीश कुमार-द्वितीय, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया की अध्यक्षता में आज दिनांक 16.05.2024 को समय 10ः30 बजे जनपद बलिया के समस्त लॉ-कालेज के प्रबंधक/प्रधानाचार्य के साथ एक आवश्यक बैठक आहूत की गयी।

 

 

हरीश कुमार-द्वितीय, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया द्वारा बैठक में उपस्थित प्रबंधक/प्रधानाचार्य को अवगत कराया गया कि जनपद में स्थापित लॉ- कालेजों के छात्र/छात्राओं के लिए समर इंटर्नशिप प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है,

 

 

जिसके लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे है। इच्छुक अभ्यर्थी (लॉ स्टूडेंट) अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप पर (आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज की छायाप्रति संलग्न करते हुए) समस्त औपचारिताओं को पूर्ण करते हुए कार्यालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के कार्यालय में 25 मई को अपरान्ह 01 बजे तक प्राप्त करा सकते है। नियत तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए जिला न्यायालय की वेबसाइट से प्राप्त किया जा सकता है।

 

 

उक्त बैठक में हरिशंकर प्रसाद विधि महाविद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अभय कुमार श्रीवास्तव, बाबा रामदल राजेन्द्र सिंह लॉ-कालेज के प्राधानाचार्य श्री प्रशान्त कुमार सागर एवं श्री नरहेजी विधि महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ0 बलराम जे0 राय उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button