दूसरे प्रशिक्षण में मतदान कर्मियों को मिलेगी वोटिंग की सुविधा

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

 

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां चल रही हैं। 20 से 26 तक चलने वाले प्रशिक्षण में कर्मियों को मतदान करने की भी सुविधा मिलेगी। इसको लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है।

 

 

 

निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए हैं कि चुनावी ड्यूटी पर तैनात सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, वीडियोग्राफर, बस चालक व कंडक्टर समेत अन्य कर्मचारियों का भी मतदान करवाना सुनिश्चित करें। इसको देखते हुए जिले में भी कार्मिकों को मतदान करने की सुविधा का इंतजाम किया जा रहा है।

 

 

इन कर्मियों को दूसरे चरण के प्रशिक्षण के दौरान सुविधा मिलेगी। कार्मिकों के प्रशिक्षण प्रभारी ने बताया कि 20 से 26 मई तक दूसरे चरण का मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण शुरु होगा। 20 मई से ही इन कार्मिकों को मतदान की सुविधा दी जाएगी। जो कर्मचारी मतदान करना चाहेंगे वह पोस्टल बैलेट के जरिए मतदान कर सकेंगे।

 

 

बता दें कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से लगातार कवायद की जा रही है। लोक सभा चुनाव को लेकर कुल 14077 कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें अधिकांश जनपद के ही निवासी हैं। चुनाव के दिन यह कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे लिहाजा इन्हें मतदान करने की सुविधा प्रशिक्षण स्थल पर ही मिलेगी।

Related Articles

Back to top button