तीन युवकों की मौत मामले में मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट अजीत कुमार सिंह बिट्टू

बलिया : शहर से सटे जलालपुर में बुधवार को डंपर के रौंदने से तीन खलासियों की मौत के मामले में पुलिस ने एक मृतक के भाई की तहरीर पर डंपर और अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज किया है।

बक्सर (बिहार) जनपद के डुमरांव थाना क्षेत्र के नवा डेरा निवासी दीपक यादव ने नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि मेरा भाई मोहित यादव, गांव का गुड्डू तथा सिकरौल थाना क्षेत्र के गड़हिया निवासी जितेंद्र सिंह अलग-अलग ट्रकों पर खलासी का काम करते थे। तीनों अपनी गाड़ी जलालपुर में खड़ी करने के बाद रोड के किनारे खड़े थे।

 

इसी बीच रात करीब दो बजे फेफना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने तीनों को रौंदते हुए एक ट्रक से टकरा गया। इस घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस का कहना है कि डंपर कब्जे में है, जबकि चालक फरार है। डम्पर के रजिस्ट्रेशन नम्बर व अज्ञात चालक पर मुकदमा कर घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Back to top button