जिले में सप्तम चरण का मतदान 01 जून को अवकाश घोषित

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु मतदान दिवस पर अवकाश घोषित किया गया है।

 

जिसमें जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों/कल कारखाने में नियोजित कर्मकार श्रमिकों को मताधिकार का प्रयोग हेतु सप्तम चरण 01 जून दिन शनिवार को सवैतनिक अवकाश रहेगा, जिससे प्रतिष्ठान में नियोजित श्रमिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

 

मतदेय स्थलों के पास बोतल बंद पानी की दुकानों को छोड़कर यदि कोई प्रतिष्ठान व कल कारखाने मतदान के दिन खुले पाए जाते हैं, तो सेवायोजक के विरुद्ध नियम अनुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button