उत्तर प्रदेश के बिजनौर में तेज रफ्तार ट्रक ने मां-बेटी को कुचला, दोनों की मौत

A mother and daughter were killed when a speeding truck hit them in Bijnor, Uttar Pradesh

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कोतवाली शहर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने 28 वर्षीय महिला और उसकी 5 वर्षीय बेटी को कुचल दिया। यह हादसा शुक्रवार दोपहर हुआ।

 

 

 

 

बिजनौर, 17 मई । उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कोतवाली शहर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने 28 वर्षीय महिला और उसकी 5 वर्षीय बेटी को कुचल दिया। यह हादसा शुक्रवार दोपहर हुआ।

 

 

 

 

 

महिला अपने पति और बेटी के साथ बाइक से धामपुर से पानीपत जा रही थी। इसी दौरान मेरठ से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला और बच्ची की मौत हो गई। मृतकों की पहचान उजाला और उनकी 5 वर्षीय बेटी अनिशा के रूप में हुई। जबकि, महिला का पति गंभीर रूप से घायल है।

 

 

 

 

 

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। जबकि, महिला के पति का इलाज चल रहा है।

 

 

 

 

पुलिस उपाधीक्षक संग्राम सिंह ने बताया कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें मां-बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। महिला के पति को घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने ट्रक और बाइक को कब्जे में ले लिया है। आरोपी चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस चालक की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button