इस बार का चुनाव संविधान बचाने वाले और बदलने वाले के बीच : अखिलेश यादव

This time the election between the constitution saver and changer: Akhilesh Yadav

श्रावस्ती/अयोध्या: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को अयोध्या और श्रावस्ती में चुनावी जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार जो देश का चुनाव होने जा रहा है, ये हमारे आपके भविष्य का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं, जो संविधान को बचाना चाहते हैं और दूसरी तरफ वो हैं, जो संविधान बदलना चाहते हैं।

 

 

 

 

 

श्रावस्ती/अयोध्या, 18 मई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को अयोध्या और श्रावस्ती में चुनावी जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार जो देश का चुनाव होने जा रहा है, ये हमारे आपके भविष्य का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं, जो संविधान को बचाना चाहते हैं और दूसरी तरफ वो हैं, जो संविधान बदलना चाहते हैं।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि चार चरणों के वोट पड़े हैं। उसमें भाजपा चारों खाने चित्त है।

 

पीएम पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, आपने देखा होगा, अब तो आंसुओं की नदी बहने लगी है। इस बार आंसुओं का पानी खतरे के ऊपर बह रहा है। ​​​​

 

 

 

 

​अखिलेश यादव ने कहा कि हम किसान भाइयों से कह के जा रहे हैं कि किसानों का पूरा का पूरा कर्जा माफ करेंगे। सपा ने तय किया है कि राशन की गुणवत्ता बढ़ाएंगे। गरीबों को आटा के साथ डाटा फ्री देने का काम करेंगे। मैंने एम्बुलेंस की सुविधा दी थी, आज एंबुलेंस खराब हो गई है।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जो रथ निकला है वो फंसा नहीं है, इस बार धंस गया है। श्रावस्ती की लोकसभा का संदेश तो बहुत पहले ही चला गया कि यहां से समाजवादी पार्टी न केवल जीतने जा रही है, इस बार यहां के लोगों ने मन बनाया है कि रिकॉर्ड मतों से जिता कर लोकसभा में भेजने का काम करेंगे।

 

 

 

 

अखिलेश ने कहा, भाजपा ने 25 लाख करोड़ बड़े- बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया। उन्होंने किसान का दुख दर्द मुसीबत नहीं समझा, इंडिया गठबंधन ने तय किया है, अपने किसानों, गरीबों का कर्ज माफ करने का काम करेंगे।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग वही हैं जिन्होंने काले कानून लाने का काम किया, वह लागू हो गए होते तो हमारे किसानों की पैदावार की लूट तो कर ही लेते, जमीनों पर भी कब्जा करना शुरू कर देते।

 

 

 

 

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को धोखा देने का काम किया है। कोरोना काल में इन्होंने जो वैक्सीन लगवाई, आज वो लोगों की जान ले रही है। लोगों को हार्ट अटैक पड़ रहे हैं। अब वैक्सीन बनाने वाली कंपनी कह रही है कि हम वैक्सीन वापस लेंगे। शरीर में जो वैक्सीन चली गई, उसे कैसे वापस लिया जा सकता है।

 

 

 

 

अखिलेश ने कहा कि पेपर लीक नहीं हुए, सरकार ने कराए हैं। कहीं, नौजवानों को नौकरी देनी न पड़ जाए। यह सरकार जानती है, अगर सरकारी नौकरी देंगे तो आरक्षण देना पड़ेगा। पीडीए की सरकार आई तो नौजवानों को उनका हक देंगे।

Related Articles

Back to top button