बाबा राम दल कॉलेज के कैंप में कैडेटों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

रिपोर्टर संजय सिंह
रसड़ा (बलिया) क्षेत्र के पकवाइनार स्थित बाबा राम दल सूरज देव स्मारक पी जी कॉलेज बलिया में चल रहे 93 यूपी बटालियन एनसीसी के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-282 में सराय भारती के चिकित्साधिकारी डाo नितीश यादव और उनकी टीम ने कैंप में आकर सभी कैडेटों का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं बीमार कैडेटों का उपचार करते हुए दवाओं का वितरण किया तथा कैडेटों को गर्मी एवं लू से बचने के उपाय के बारे में महत्तवपूर्ण जनकारी दी
साथ ही एन सी सी कैडेटों द्वारा मतदान के प्रति आमजन में जागरूकता लाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई जो कॉलेज से निकल कर पकवाइनार चौराहे से होते हुए पुन: वापस आई
इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल अनुराग तिवारी, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल अनिल चौधरी, एन सी सी अधिकारी मेजर हरेंद्र सिंह लेo कमलाकांत सिंह लेo हरीश चंद्र पटेल डाo मोo अब्दुलरब, सुबेदार मेजर देवेंद्र प्रसाद, सुबेदार सचिन, सुबेदार दीपक थापा,बृजमोहन द्विवेदी राजेश श्रीवास्तव, हेमंत, उमैर, तथा महाविद्यालय के प्राचार्य डाo आशुतोष कुमार सिंह इत्यादि मौजूद रहे।




