तेज धूप से झुलस रहे लोग, 42 डिग्री पहुंचा तापमान

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया ब्यूरो

तेज धूप व लू के थपेड़े लोगों को बेहाल कर रही है। अधिकतम तापमान जहां 42 डिग्री तो न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी के साथ 25 डिग्री सेल्सियस है। पूरे दिन लोग आसमानी ताप से लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो जा रहा है।

 

 

सुबह होते सूर्य की चटक किरणें निकलती हैं जो दोपहर होते-होते अंगारे का रुप ले लेती है। पूरे दिन लू की थपेड़ों से लोगों को जूझना पड़ता है। दोपहर होते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं और सड़कों पर आवाजाही काफी कम हो जा रही है। मंगलवार को भी अधिकतम 42 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री बना रहा।

 

नगर में रुला रही बिजली

भीषण गर्मी में विद्युत उप केंद्र सिकंदरपुर की टाउन फीडर से अघोषित बिजली कटौती ने आम उपभोक्ताओं को खूब रुलाया है। दिन में बिजली के नही रहने से लोगों के इनवर्टर तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।

24 घंटे में मुश्किल से रात में कुल मिलाकर 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। शहरी क्षेत्र में 20 से 22 घंटे बिजली सप्लाई देने के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। सोमवार को भी बिजली कटौती 11 बजे दिन से गायब हुई। और देर शाम तक नहीं आई वही रात में भी आने-जाने का सिलसिला चलता रहता है।

 

 

गर्मी और लू से लोगाें की दिनचर्या गड़बड़ाई

चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी से मंगलवार को सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। तेज धूप के चलते आवश्यक कार्यवश ही लोग शरीर को कपड़े से ढंक कर घर से बाहर निकल रहे हैं। कड़ी धूप के बीच गर्म पछुआ हवा से लोगों की दिनचर्या गड़बड़ा गई है।

Related Articles

Back to top button