पीजी कालेज गाजीपुर के पूर्व हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉक्टर राम नयन सिंह का हुआ निधन, विद्यालय परिवार सहित शोक में डूबा पूरा क्षेत्र

Former Head of Department of PG College Ghazipur Dr Ram Nayan Singh passed away

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:

साहित्य वेत्ता,धर्मज्ञ ,विद्वत वरेण्य: , साहित्य सृजन की अद्भुत क्षमता वाले, धर्म के गूढ़ रहस्यों पर सहज लेखनी चलाने वाले, ज्ञान के जिज्ञासु, विवेकी नयन ,पीजी कॉलेज गाजीपुर के पूर्व हेड ऑफ डिपार्टमेंट, डॉ राम नयन सिंह की 95.4 की उम्र में उनके पैतृक आवास जामूडीह में हुआ निधन। शोक संवेदना ब्यक्त करने वालों का लगा तांता। डॉक्टर राम नयन सिंह परम विवेकी नयन नाम से प्रसिद्ध थे।

 

 

 

आप पीजी कॉलेज गाजीपुर से1991 में रिटायर हुए थे। आपने धर्म और मनोविज्ञान से संबंधित अनेक पुस्तकें लिखी हैं। आपके द्वारा नैदानिक मनोविज्ञान विषय पर लिखी हुई पुस्तक पीजी कॉलेज में पढ़ाई जाती थी। आपने नैसर्गिक जीवन के सुधार का अकेला मार्ग ,विज्ञान- बुद्ध एवं जीवन , दिव्यतम जीवन का निर्माण, सदा शांति सुख का सत्य, दुखों से सदा के लिए छुटकारा हो कैसे, परम विवेक का उद् विकास, नैदानिक मनोविज्ञान आदि अनेक पुस्तकें लिखी हैं। सेवा निवृत होने के बाद आप मनोचिकित्सक के रूप में कार्य करना चाहते थे। लेकिन उस कार्य में आपका मन रमा नहीं ।

 

 

 

आप बौद्ध धर्म से प्रभावित हुए और आपने गौतम बुद्ध से प्रेरणा प्राप्त कर दुखों से निवृत्ति हो कैसे, जैसे गंभीर विषय पर पुस्तक लिखी। आप स्व रचित पुस्तकों को नि:शुल्क लोगों को ज्ञानार्जन हेतु वितरित किया करते थे। ऐसी विभूतियां धरती पर कम ही अवतरित होती हैं।आप सम्मोहन क्रिया के विशेषज्ञ थे। विपश्यना क्रिया के मर्मज्ञ थे। आप में लोगों को सम्मोहित करने की जादुई शक्ति थी। आपका पूरा जीवन साहित्य चिंतन, धर्म चिंतन, और आत्म चिंतन में ही बीता। आपका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत रहेगा। आपके निधन से एक अपूरणीय क्षति हुई है। आप अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। आप दो भाई हैं।आपके छोटे भाई राम नवल सिंह हैं, जो मुंबई में रहते हैं।आपके बड़े पुत्र अजय सिंह गाजीपुर में अधिवक्ता हैं।

 

 

 

छोटे पुत्र उदय सिंह उर्फ बब्बू सिंह कोऑपरेटिव बैंक आजमगढ़ के उपाध्यक्ष रहे हैं तथा जनता इंटर कॉलेज मेहनाजपुर के अध्यक्ष हैं।आपको नीलम और प्रतिमा आदि दो पुत्रियां भी हैं। राम नयन सिंह जैसे आत्मवेत्ता ,साहित्यकार के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। शोक संवेदना व्यक्त करने वाले उनके पैतृक आवास जामूडीह पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। शोक सम्वेदना ब्यक्त करने वालों में सांसद दिनेश लाल निरहुआ,आजमगढ़ सदर से भाजपा प्रत्याशी रहे अखिलेश उर्फ गुड्डू मिश्र, पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ,

 

 

 

 

पूर्व प्रधानाचार्य ओम प्रकाश सिंह तिलखरा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण पाल ,पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेमनाथ सिंह, चंद्रपाल सिंह, शिवपूजन सिंह, अभिमन्यु सिंह, अरविंद सिंह मुन्ना,सतीश सिंह, डब्बू सिंह, शिवाजी सिंह,जय प्रकाश सिंह,प्रदीप सिंह आदि मुख्य हैं।

Related Articles

Back to top button