ओडिशा रेल हादसे में बदला मृतकों का आंकड़ा,83 शवों की पहचान अब भी बाकी

The death toll in the Coromandel Express accident in Odisha’s Balasore has been revised. The Odisha government had last Friday reduced the death toll in the Coromandel Express accident from 288 to 275. The announcement came two days after a verification revealed the new figure. Odisha chief secretary Pradeep Kumar Jena said the death toll has risen to 288 after verification of the bodies, including the death of some seriously injured patients and updates from collectors.ओडिशा के बालासोर में कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या में बदलाव किया गया है। ओडिशा सरकार द्वारा पिछले शुक्रवार कोरोमंडल एक्सप्रेस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 288 से घटाकर 275 कर दी थी।इस घोषणा दो दिन बाद हुए वेरिफिकेशन में नया आंकड़ा सामने आया है। ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप कुमार जेना ने कहा कि शवों के वेरिफिकेशन के बाद कुछ गंभीर रूप से घायल मरीजों की मौत और कलेक्टरों से अपडेट मिलने के बाद मरने वालों की संख्या 288 हो गई है।जेना ने कहा, “ट्रेन दुर्घटना के संदर्भ में कल तक हमने 275 लोगों की मौत की पुष्टि की थी। हमने बालासोर कलेक्टर से पटरियों से बरामद शवों, अस्पतालों में मरने वालों का विवरण कलेक्ट करने के लिए कहा था। सभी विवरण कलेक्ट करने के बाद, कलेक्टरों ने आज हमें सूचित किया मरने वालों की अंतिम संख्या 288 है। 288 मौतों में से अब तक 205 शवों की पहचान की जा चुकी है और उन्हें उनके रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है। शेष 83 शवों की पहचान प्रक्रिया चल रही है।”उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबरों के माध्यम से राज्य सरकार को कई सवाल हासिल प्राप्त हुए हैं। हमें उम्मीद है कि कल तक और शवों की पहचान कर ली जाएगी। पिछले शनिवार को सरकार ने मरने वालों की संख्या 288 रखी थी, जिसे रविवार को संशोधित कर 275 कर दिया गया था। सरकार का दावा था कि कुछ शवों की दो बार गिनती की गई होगी।
मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार भारतीय रेलवे द्वारा घोषित 10 लाख रुपये के अलावा 39 मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ट्रेन दुर्घटना पीड़ितों के इलाज और शवों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का सारा खर्च वहन कर रही है।
लापता हैं बंगाल के 31 यात्री
इस बीच, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि कोरोमंडल एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे उनके राज्य के कम से कम 31 यात्री अभी भी लापता हैं। ममता बनर्जी ने मंगलवार को कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया और कहा कि अब तक बंगाल से आए यात्रियों के करीब 103 शवों की पहचान की जा चुकी है। हालांकि, राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उन्हें बंगाल से किसी के लापता होने की कोई जानकारी नहीं है।



