जौनपुर:यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच अभियान का हुआ आयोजन

रिपोर्ट- शमीम
मड़ियाहूं ,जौनपुर ।स्थानीय नगर के दिलावरपुर रेलवे क्रॉसिंग के बगल में रुद्रा होटल मे शनिवार को ही 11:00 बजे यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का मेगा आउटरीच अभियान का आयोजन कियाl
उक्त अवसर पर मड़ियाहूं तहसील के अंतर्गत आने वाली 12 शाखाओं के आए हुए सम्मानित ग्राहकों को ऋण प्रदान किया गयाl
कुछ बड़े ग्राहकों ने जिन्होंने अपने व्यापार की शुरुआत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा दिए गए ऋण से किया थाl
आज एक बड़े मुकाम तक पहुंच चुके हैं अपनी की सफलता की कहानी सभी को बताई l
मुख्य रूप से महिला उद्यमियों एवं महिला ग्राहकों को इस वित्तीय वर्ष में यूनियन बैंक प्रोत्साहित कर रहा है,और बड़े पैमाने पर महिला उद्यमियों व महिला ग्राहकों को ऋण स्वीकृति दी जा रही हैlसभी प्रकार के बैंकिंग उत्पादों के बारे में ग्राहकों को जागरूक किया गया एवं स्टाल लगाकर सभी उत्पादों का प्रचार प्रसार किया गयाlउक्त अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के केंद्रीय कार्यालय उप महा प्रबंधक संजीव सिंगला, क्षेत्रीय कार्यालय के क्षेत्र प्रमुख शैलेंद्र कुमार, उप क्षेत्र प्रमुख अजय कुमार, तथा शाखा प्रबंधक मड़ियाहूं विवेक श्रीवास्तव, राजकुमार, पंकज दुबे, विकास कुमार, अनीश कुमार, प्रेमचंद नेहा, विनय सिंह, सहित तमामअधिकारी व कर्मचारी, तथा गणमान्य लोग मौजूद रहेl



