बिजली विभाग के जेई को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन किया शुरू

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

 

 

सिकंदरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के मालदा विद्युत उपकेंद्र पर तैनात  बिजली विभाग के जेई ने सिकंदरपुर पुलिस को मोबाइल फोन कर जान से मारने की धमकी देने की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया था जिस पर सिकंदरपुर पुलिस ने आरोपी के बिरुद्ध 16 जून को धारा 504, 507 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।  मिली जानकारी के अनुसार विद्युत उपकेंद्र मालदा पर तैनात मऊ जनपद के दुबारी निवासी सद्दाम हुसैन अंसारी ने सिकंदरपुर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि मालदा निवासी मदन गुप्ता ने 12 जून को मेरे मोबाइल पर शाम करीब 8:09 बजे  फोन कर  लाइन जोड़ने के लिए  कहां  वही धमकी दिया की लाइन नहीं जोड़ा गया तो गाड़ी चढा कर जान से मार दूंगा फिर दूसरे नंबर से 8:38 पर उसके बाद 8:49 पर दोबारा  फोन करके जान से मारने की धमकी दिया गया एवं जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया गया।  पुलिस ने मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिया है।

Related Articles

Back to top button