मालदह पुलिस चौकी के समीप कार बाइक टक्कर में चाचा की मौत भतीजा गम्भीर

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

 

सिकंदरपुर(बलिया)बेल्थरारोड मार्ग पर स्थानीय थानांतर्गत मालदह पुलिस चौकी के समीप गुरुवार को दोपहर में कार से टकरा जाने से बाइक सवार 48 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई जबकि 40 वर्षीय युवक घायल हो गया घायल का इलाज मऊ के अस्पताल में चल रहा है। मृतक व घायल आपस में चाचा भतीजा हैं।

 

 

जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के बसारिखपुर निवासी 48 वर्षीय जियाउल बारबार पुत्र स्व.मुमताज अपने भतीजे नूर आलम (40) के साथ बाइक द्वारा किसी कार्यवश बिल्थरारोड जा रहे थे वे दोपहर में करीब 1 बजे जैसे ही मालदह चट्टी से थोड़ी दूर आगे पुलिस चौकी के समीप पहुंचे कि सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे सड़क पर गिर कर चाचा भतीजा दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए दुर्घटना के बाद मौके पर इकट्ठा लोगों ने घायल दोनों को एम्बुलेंस द्वारा इलाज हेतु तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर भेजवाया जहां जॉच के बाद डॉक्टर ने जियाउल को मृत घोषित कर दिया जबकि प्राथमिक उपचार के बाद नूर आलम को सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया बाद में गम्भीर स्थिति को देख कर परिजन इलाज हेतु नूर आलम को मऊ लेकर चले गए।

Related Articles

Back to top button