चोरी की दो बाइक के साथ चार आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
बेल्थरा रोड बलिया। उभांव पुलिस ने चंदाडीह ग्राम से एक सप्ताह पूर्व चोरी की गई बुलेट व एक अन्य बाइक के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाइक चोरों के पास से तीन तमंचे, कारतूस, दो बाइक और चार मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया।
उभांव एसएचओ विपिन सिंह ने बताया कि उभांव रेल पुल के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान दो बाइक पर सवार चार युवक तुर्तीपार की ओर से आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर वे भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े गए बाइक चोर निकले। आरोपियों की पहचान निखिल पांडेय निवासी चंदाडीह, अजीत शर्मा निवासी हरिहांस थाना हुसैनगंज जिला सीवान, राहुल यादव और भोलू सिंह निवासी ससरांव थाना असांव जिला सीवान के रूप में हुई। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के पास से दो बाइक, तीन तमंचा, कारतूस और चार मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 12 जून की रात चंदाडीह से बुलेट चोरी कर उसका नंबर प्लेट बदल दिया। दूसरी बाइक सीवान से चोरी की गई थी। इसे बेचने के लिए ले जा रहे थे।



