बहनों की शादी में दहेज के रूप में बाइक देने के लिए भाई बन गया चोर

Brother became thief to give bike as dowry in sisters wedding

बहराइच, 22 जून: देश भर से हर दिन चोरी के मामले सामने आते हैं। कुछ काफी हैरान करने वाले होते हैं, तो वहीं कुछ चोरी की कहानी बेहद दिलचस्प होती है। ऐसा ही चोरी का एक अनोखा और रोचक मामला यूपी के बहराइच जिले से सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने बहनों की शादी में दहेज के रूप में बाइक देने के लिए चोरी की घटना को अंजाम देना शुरू कर दिया।

 

 

अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा के मुताबिक मेराज नाम के एक शख्स ने अपनी बहनों की शादी मेें दहेज देने के लिए बाइक की चोरी करनी शुरू की। उसने चोरी की 3 मोटरसाइकिल को डेंट पेंट करके अपनी बहनों को दहेज में दे दिया। इसके बाद में वो पेशेवर चोर बन गया।

 

 

 

 

 

 

मेराज एक साल से मैरिज हॉल से बाइकों की चोरी कर रहा था। वो अपने एक साथी के साथ मिलकर रात में चोरी की घटना को अंजाम दिया करता था। पेशे से बाइक मिस्त्री मेराज बाइक को चुराकर अपने गांव और दूसरे जगहों पर बेच देता था।

 

 

 

 

 

 

आस-पास के इलाके में लगातार बाइक चोरी की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस हरकत में आई। कोतवाली देहात पुलिस ने जाल बिछाकर मेराज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।

 

 

 

 

 

 

पूछताछ में मेराज ने बताया कि वो अब तक सात बाइक चुरा चुका है। पुलिस ने मेराज और उसके साथी के घर से छह बाइकें बरामद कर ली है, जबकि एक अन्य बाइक समेत दूसरे आरोपी की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। उसके खिलाफ इससे पहले किसी भी पुलिस स्टेशन में चोरी का कोई मामला दर्ज नहीं है।

Related Articles

Back to top button