आजमगढ़:सिचाई मोटर पम्प चोरी करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़: बरदह थाने की पुलिस ने सिचाई मोटर पम्प चोरी करने वाला अभियुक्त को किया गिरफ्तार, वादी मुकदमा विनय राय पुत्र स्व0 चन्द्रमा राय ग्राम अहिरौली थाना बरदह जिला-आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दिया गया कि वादी का मोनोब्लाक, रिफेक्सवाल व सिंचाई के सामान अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिया गया। जिसके आधार पर थानाg स्थानीय पर मु0अ0सं0 मु0अ0सं0- 225/2024 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत किया गया। दौरान विवेचना मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्तो 1-अनिल कुमार पुत्र खुनखुन निवासी छतरपुर (दमदपुरवा) थाना बरदह जनपद आजमगढ, का नाम प्रकाश में आया। गुरुवार को उ0नि0 अम्बुज राही मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र खुनखुन निवासी छतरपुर (दमदपुरवा) थाना बरदह जनपद आजमगढ को अहिरौली मोड़ से समय करीब 09:00 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर चोरी गयी मोटर की बरामदगी किया गया तथा अभियुक्तों विपिन सरोज पुत्र लाल बहादुर निवासी छतरपुर थाना बरदह ,जनपद आजमगढ व प्रदीप यादव पुत्र रामानुज यादव निवासी ग्राम अहरौली थाना बरदह ,जनपद आजमगढ का नाम प्रकाश में आया।

Related Articles

Back to top button