कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने राष्ट्रपति को पत्र भेजा

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
बलियाअखिल भारतीय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ दयाल शरण वर्मा ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति महोदय से न्यायालय में स्थापित रोमन देवी जस्टीशिया की मूर्ति बदलने की मांग किया है उन्होंने महामहिम को भेजे गये एक पंजीकृत पत्र के माध्यम से लिखा है कि अति प्रसन्नता के साथ आपको अवगत कराना है कि आपके निर्देश पर भारतीय न्याय प्रणाली की धाराओं और नाम में जो परिवर्तन कर ऐतिहासिक कदम उठाया गया है वह अत्यधिक सराहनीय है। इससे गुलामी के समय से चली आ रही अवधारणा भी बदल गई इसी क्रम में उन्होंने राष्ट्रपति महोदया से अनुरोध किया है कि हम भारतीयों के न्याय के देवता भगवान चित्रगुप्त है उन्हीं के पास सभी जीवों के कर्मों का लेखा-जोखा होता है तथा इस लेखा-जोखा के आधार पर ही वह सृष्टि के प्रथम न्यायाधीश की हैसियत से निर्णय लेते हैं इसलिए सभी न्यायालयों में रोमन देवी जस्टिशिया की जगह भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित करने का आदेश पारित करें।



