अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें महिलाएं  -समूह की महिलाओं को किया गया जागरूक 

 

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया : विकास खण्ड दुबहर अन्तर्गत ग्राम पंचायत बयासी में आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्वयं सहायता समूहों के महिला सदस्यों के लिए नीलम भारत गैस एजेंसी के बैनर तले जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला अस्पताल में कार्यरत एस टी आई बसंत कुमार सिंह ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अहम है, महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति कितना किस तरह से सचेत रहना है, इसके बारे में महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखना होगा। भागदौड़ की इस जिंदगी में भले ही आज पुरुषों के पास समय नहीं है, लेकिन इसके लिए महिलाओं को खुद जागरूक होना होगा। महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और उनके इलाज के लिए अपने नजदीकी अस्पतालों में जाना चाहिए। जहां पर सरकार की कई नई-नई योजनाओं की जानकारी मिल सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को आज के दौर में किसी भी तरह की गुप्त बीमारी को बताने में न झिझकने की नसीहत दी। शिक्षिका अनीता सिंह ने महिलाओं को परिवार नियोजन की ओर भी विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि देश की बढ़ती आबादी को देखते हुए उन्हें सरकार द्वारा चलाई गई परिवार नियोजन की स्कीमों को अपनाने में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में अन्जू तिवारी,रमिता सिंह,शैल , ममता देवी , सुनिता, मंजू आदि मौजूद रहे। नीलम भारत गैस एजेंसी के प्रबन्धक राजीव झा ने कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button