एक नहीं दो युवकों को बदमाशों ने मारी थी गोली, दूसरे की हालत गंभीर ; वाराणसी रेफर

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
बैरिया, बलिया : गुरुवार की शाम सोनबरसा दलन छपरा मार्ग पर नागा बाबा की कुटी के पास बदमाशों की गोली से घायल बैरिया निवासी राकेश गोड़ अपने परिजनों से डर कर घटनास्थल गलत बताया था। गोली काण्ड बैरिया थाना क्षेत्र के नरहरि बाबा मंदिर के निकट टोला बाज राय का है, जिसमें बदमाशों की गोली से राहुल कुंवर (निवासी बैरिया) भी बुरी तरह घायल है।
राहुल कुंवर की हालत बिगड़ने लगी तो उसने अपने परिजनों को बताया कि मेरे सीने और बाह में गोली लगी है। मेरा दम घुट रहा है। जानकारी होने पर पिता संजय कुंवर ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस घायल राहुल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंची, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल से भी उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।



