सपा सांसद सनातन पाण्डेय शपथ लेकर पहुंचे बलिया,इंडिया बन्धन के कार्यकर्त्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

 

 

रिपोर्ट : अजित कुमार सिंह ” बिट्टू जी ” व्यूरोचीफ हिन्द एकता टाइम्स

 

 

बलिया : समाजवादी पार्टी के सपा साँसद का शपथ लेकर बलिया आने पर गुरूवार को सपा कार्यकर्ताओ व इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन व सपा कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सपा साँसद ने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आने वाले दिनो में सपा का परचम लहराने वाले कार्यकर्ताओं के मान सम्मान व लोकसभा बलिया का विकास के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ूगा।।

गुरूवार को सपा साँसद शपथ लेकर पहली बार बलिया पहुँचे तो सपा कार्यकरता व इंडिया गठबंधन के कार्यीर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।स्टेशन से निकलकर साँसद सनातन पान्डेय ने भृगु बाबा मंदिर ,बालेश्वरनाथ मंदिर तथा हनुमान जी का पूजन करने के बाद सपा कार्यालय,पहुँचे जहाँ पर नेताओ व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।साँसद श्री पान्डेय ने बलिया लोकसभा के विकास की प्रति गंभीर कदम उठाने का वादा किया।कार्यक्रम में विधायक संग्राम सिंह यादव,आदित्य,गर्ग प्रमुख चिलकहर,संजय उपाध्याय,लक्ष्मण गुप्ता,अनिल राय,शशिकांत चतुर्वेदी,राजेश गोड,रामेश्वरपासवान,कामेश्वर सिंह समेत लोग उपस्थित रहे।अध्यक्षता अजय यादव व संचालन बीरबल राम ने किया।

इनसेट

रेलवे स्टेशन परिशर भृगु बाबा व बालेश्वरनाथ के नारे से गुंजायमान होता रहा।

 

इनसेट

 

बलिया साँसद सनातन पान्डेय को पंचायत सहायक को गीता,सुमन समेत दो दर्जन पंचायत सहायको ने मानदेय,बढ़ाने को लेकर ज्ञापन भी दिया।जिस पर श्री पान्डेय ने कहा कि सरकार से मानदेय बढ़ाने की माँग की जायेगी।

Related Articles

Back to top button