स्कार्पियो की चपेट में आने से तीन गंभीर रूप से घायल

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
नगरा बलिया-बेल्थरारोड मार्ग पर पड़री मोड़ के समीप स्थित पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को एंबुलेंस से पीएचसी पहुंचाया गया। जहां के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तीनों घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। नगरा थाना क्षेत्र के ककरी गांव निवासी अजीत (26) बाइक से अपने दो दोस्तों विंसेंट मसीह (20), पवन (22) के साथ नगरा जा रहा था। पेट्रोल पंप के समीप नगरा की तरफ से बेल्थरारोड जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में बाइक सहित तीनों युवक आ गए। इसमें विंसेंट मसीह को गंभीर चोट आई है।



