ठाकुर जी की निकाली गयी भव्य शोभायात्रा रथ यात्रा 

 

 

 

रिपोर्टर संजय सिंह

रसड़ा (बलिया) रसड़ा नगर में रविवार ठाकुर जी (भगवान जगन्नाथ) की नगर से दो रथ यात्राएं श्रद्धालु भक्तों के द्वारा निकाली गई। इस

रथ यात्रा के दौरान भक्त काफी उत्साहित दिखे। रसड़ा नगर के ठाकुरबाड़ी से पहली भगवान जगन्नाथ की यात्रा पुजारी रामेश्वर तिवारी, चेयरमैन विनशंकर जायसवाल, संजय जायसवाल, रितेश जायसवाल, अशोक जायसवाल, भोला, दिलीप गुप्ता, आदि के नेतृत्व में निकाली गई जबकि दूसरी रथ यात्रा महावीर अखाड़ा स्थित श्री हनुमान मंदिर से रवींद्र उपाध्याय के नेतृत्व में निकाली गई। यह दोनों रथ यात्राएं नगर के मुंसफी तिराहे, प्यारेल चौराहे आदि मार्गों से होते हुए श्रीनाथ मार्ग स्थित अंजनी चबुतरा शिव मंदिर पहुंची जहां भक्तों ने विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ की पूजन-अर्चन कर लोक मंगल की कामना की।

Related Articles

Back to top button