सपना हत्याकांड में पति और श्वसूर को पुलिस ने किया गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस वर्कआउट पर गांव के लोग उठा रहे है सवाल

 

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

रेवती(बलिया)। अतरडरिया निवासी सपना हत्याकांड का खुलासा मृतका की मां रेखा के रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पति अमित व श्वसूर प्रेमचंद को जेल भेज कर वर्कआउट की कार्यवाही पूरी कर लिया।

लेकिन आज भी गांव वालो के लिए सपना की मौत कई सवालो के घेरे में दफन है।

लोगो का कहना है कि अभी सपना की मौत हत्या है तथा आत्महत्या इसका खुलासा होना शेष है।दूसरा सवाल यह है कि जब सपना अमित की शादी दोनो की मर्जी से हुई थी तो सपना के मौत का कारण क्या था।सहतवार पुलिस के केस ओपेन पर इस लिए भी सवाल उठ रहा है कि बीते 1 जुलाई को पिता दयाशंकर व मां रेखा हत्या की तहरीर के साथ थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे गंभीरता से क्यों नहीं लिया।शव मिलने से पहले पुलिस मृतका के श्वसूर के रिपोर्ट पर गुमशुदगी में चल रही थी।शव मिलने तथा रेखा के तहरीर पड़ते ही यूटर्न होकर ससुराल पक्ष के विरोध में त्वरित कार्यवाही कर 4 जुलाई को ही दोनो को पकड़ लिया।थाने में तीन दिनो तक रखने के बावजूद हत्या के सम्पूर्ण रहस्य खोलने के बजाय रिश्तेदार के घर गिरफ्तारी दिखा कर चलान करना भी पुलिस को कटघरे में खड़ा कर रहा है।आरोपी पक्ष खुद को निर्दोश बता रहे है।वादी पक्ष ससुराल पक्ष को आरोपी सिद्ध कर रहा है।घटना का चश्मदीद साक्ष्य भी नही है।लोगो का कहना है कि सहतवार पुलिस निष्पक्ष जांच के बजाय किसी तरह केस को निपटाने का शार्टकट रास्ते के तलाश में है।रेखा ने अपने तहरीर में बेटी की शादी को स्वेच्छा के बजाय जबरन शादी का आरोप ससुराल के लोगो पर लगाया है।अगर जबरन शादी हुई थी तो सपना के माता पिता 30 जून से पहले कानून का दरवाजा क्यों नही खटखटाया।बीते 4 जुलाई को गांव में ही शीशम के पेड़ से लटकी हुई सपना की लाश बरामद हुई थी।इस मामले में अब तक की जांच के बाद भी सपना के मायके पक्ष के लोग दहशत में है।बेटे को रिश्तेदारी में भेज दिए है तथा स्वयं रात दूसरे के घर काट रहे है।

Related Articles

Back to top button