Jaunpur news:डॉ. विवेक कुमार मिश्र बने अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष

रिपोर्ट – शमीम

मड़ियाहूं ,जौनपुर।स्थानीय नगर में स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्रारंभ के प्रथम दिन प्राचार्य डॉ. सुरेश कुमार पाठक ने डॉ विवेक कुमार मिश्र को अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण कराया। यह पद डॉ. राजेन्द्र प्रसाद दुबे के सेवानिवृत्ति के पश्चात रिक्त हो गया था। डॉ. मिश्र वर्ष 2020 से महाविद्यालय में सहायक आचार्य अर्थशास्त्र के रूप में कार्यरत हैं। इससे पूर्व उन्होंने कन्नौज जनपद के पंडित सुंदरलाल मेमोरियल पी जी कॉलेज में वर्ष 2019-20 में समान पद पर सेवाएं दी थी। डॉ. मिश्र ने विवेकानंद इंटर कॉलेज, उन्नाव में पी जी टी अर्थशास्त्र के रूप में भी वर्ष 2016 से 2019 तक कार्य किया है। डॉ. मिश्र की सम्पूर्ण उच्च शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से हुई है। डॉ. मिश्र ने यू जी सी के जूनियर रिसर्च फेलो (जे आर एफ) के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी के मार्गदर्शन में अपना शोध कार्य किया और डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। डॉ. मिश्र के 21 से अधिक शोध पत्र राष्ट्रीय एवम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित हो चुके हैं।
डॉ. मिश्र को विभागाध्यक्ष बनाये जाने पर महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवम कर्मचारियों ने प्रशन्नता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button