नगर पालिका ईओ का छात्रों ने किया घेराव नगर के सभी वार्डो में लगा कूड़े का अंबार समस्या से नहीं मिली निजात तो होगा आंदोलन

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

 

 

रिपोर्ट अजीत  कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स

बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया के उदासीनता के कारण पूरे शहर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। नालिया व नाले बजबजा रहे है और गंदा पानी ओवर फ्लो होकर सड़क पर बह रहा है। जिसके विरोध में छात्रों ने छात्रनेता व सामाजिक कार्यकर्ता रिपुंजय रमण पाठक रानू के नेतृत्व में नपा के अधिशासी अधिकारी का घेराव किया।

रानू पाठक ने बताया कि नगर की स्थिति दयनीय हो चुकी है, चारों तरफ कूड़े का अंबार लगा हुआ है। नालियां ओवर फ्लो होने के बाद बज़बजाती हुई दिखती है। नगर पालिका प्रशासन आखिर क्यों मौन है ? जिम्मेदार पलड़ा झाड़ते नजर आ रहे है। छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित चौबे ने कहा कि जापलिनगंज स्थित राजवैद्य भाखर चौराहे पर पास में ही दुर्गा मंदिर व साथ ही विद्यालय संचालित होता है, जहां कूड़े का ढ़ेर लगा रहता है। जिससे विद्यालय के बच्चे बीमार होते है और मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अधिवक्ता कृष्ण प्रताप यादव गोलू ने शहर के तमाम वार्डो की स्थिति को लेकर ईओ से कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा, बल्कि इसे और बढ़ाया जा रहा है।

सभासद अमित कुमार दुबे ने बताया कि सभी वार्डों में नरक की स्थिति बनाई गई है न डोर टू डोर कलेक्शन है न ही नियमित साफ सफ़ाई व्यवस्था है। सभी सभासद नियमित तौर पर लगातार नगर पालिका को आगाह कराते रहते है तब भी पालिका प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है। चेताया कि समस्या नहीं सुधरी तो आम जनमानस के साथ आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर रामबहादुर यादव धवन, ऋषि विवेक, भीम यादव, मोहित गुप्ता, कृष्णा जायसवाल, रंजीत चौहान, रमेश कुमार, राहुल मिश्रा, अमित मिश्रा, गोल्डी शर्मा, बबलू यादव आदि रहे।

Related Articles

Back to top button