सावन में बाबा बालेश्वर मंदिर जाने वाले सभी मार्गों पर सोमवार को रहेगी नोएंट्री

रिपोर्टर अजीत कुमार सिंह बिट्टू जी ब्यूरो चीफ हिंद एकता टाइम्स
बलिया। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा व श्रावण शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर शहर क्षेत्र में रूट डायवर्जन और नो इंट्री रहेगी। यातायात नोडल प्रभारी गौरव कुमार ने बताया की सोमवार को शिव मंदिरों पर होने वाली भीड़ को देखते हुए शहर में रूट डायवर्ट रहेगा। वहीं, प्रतिदिन सुबह आठ से रात नौ बजे तक नोएंट्री लागू रहेगी।
दुबहड़- बैरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को थाना दुबहड़ के पास प्रातः आठ बजे से रात्रि नौ बजे तक रोका जायेगा। यदि वाहन नरही व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो चिरैया मोड़ से होते हुए सहतवार, बाँसडीह ,सुखपुरा , गडंवार (त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना व नरही जाएंगे।
बाँसडीहरोड- रेवती, सहतवार, बांसडीह की तरफ से आने वाले वाहन को थाना बाँसडीहरोड के पास सुबह आठ बजे से रात्रि नौ बजे तक रोका जायेगा। यदि वाहन नरही, रसड़ा व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा, गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) होते हुए फेफना, नरहीं जाएंगे।
हनुमानगंज-सिकन्दरपुर से आने वाले भारी वाहनों को हनुमानगंज चौकी के पास प्रातः आठ बजे से रात्रि नौ बजे तक रोका जायेगा। यदि सिकंदरपुर से आने वाले वाहन दुबहड़ हल्दी बैरिया जाने चाहते है तो सुखपुरा बांसडीह सहतवार होते हुए जाएगे तथा यदि वाहन नरही व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा,गडंवार (त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना व नरही जाएगें।
अगरसण्डा-गड़वार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को अगरसण्डा के पास प्रातः आठ बजे से रात्रि नौ बजे तक रोका जायेगा। यदि वाहन हल्दी, बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार(त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जाएगे।
सोमवार को शहर में रूट डायवर्ट
– माल गोदाम तिराहा पर आने वाले वाहनों को सीधे मुख्य मार्ग से होते हुए दुबहड़ बलिया मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा ।
– चौक से सिनेमा रोड पर जाने वाले वाहनों को आर्य समाज रोड से नया चौक होते हुए दुबहड़ बलिया मुख्य मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा ।
– बिचला घाट शनिचरी मन्दिर से गुलाबी देवी इंटर कालेज पर आने वाले वाहनों को हास्पिटल रोड होते हुए मुख्य मार्ग दुबहड़/फेफना की तरफ डायवर्ट किया जायेगा ।
– भृगु आश्रम के पास (संजय उपाध्याय का कार्यालय) नया चौक पर आने वाले वाहनों को स्टेशन रोड से मुख्य मार्ग फेफना की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।



