आई०टी०आई० में प्रवेश हेतु 04 अगस्त तक ऑनलाइन किया जा सकता है आवेदन। 

 

 

 

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।

 

देवरिया, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोभनाथ ने बताया है कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उ०प्र० लखनऊ द्वारा आई०टी०आई० में प्रवेश 2024 के सम्बन्ध में निर्देश जारी किया गया है। अभ्यर्थी http://www.scvtup.in पर प्रवेश हेतु जिसमें टाटा टेक० के भी कोर्स इस वर्ष से होंगे के इच्छुक अभ्यर्थी आनलाईन कर सकते है एवं उसके उपरान्त आनलाईन की प्रिन्ट अपने पास सुरक्षित रखेंगे। आनलाईन की अन्तिम तिथि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उ०प्र० लखनऊ द्वारा 04 अगस्त 2024 निर्धारित की गयी है। प्रवेश का शुल्क सामान्य या पि०जा० हेतु 250 रू० एवं० एस०सी० या एस०टी० के लिए 150 रू० निर्धारित है। टाटा टेक्नोलाजी में राजकीय आई०टी०आई० देवरिया एवं सलेमपुर में तीन-तीन व्यवसायों में प्रवेश होना है। बेवसाइट(http://www.scvtup.in) के माध्यम से अभ्यर्थी प्रवेश से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button