प्रतिकर संबंधी कागजात न बनाए जाने की शिकायत पर एस डीएम ने लेखपाल को किया निलंबित ।

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।
-डीएम के निर्देश पर एस डीएम ने लेखपाल को किया सड़क के प्रतिकर संबंधी दस्तावेज न देने पर शिकायत कर्ता ने कपरवार के लेखपाल अशोक पांडेय की शिकायत कुछ दिन पूर्व डीएम दिव्या मित्तल से की थी।शिकायत कर्ता सावित्री देवी पुत्री संपत्ति निवासी कपरवार का कहना था कि इसी गाटा संख्या से मेरे पट्टीदार की भूमि राम जानकी मार्ग में निकाली गई है।लेखपाल ने मेरे पट्टीदार का सड़क का प्रतिकर संबंधी दस्तावेज बना कर प्रतिकर विभाग को भेज दिया परंतु मेरा नहीं भेजा,जिसके कारण मैं प्रतिकर से वंचित रह जाऊगा।शिकायत सुनने के बाद जिलाधिकारी मित्तल ने एस डीएम बरहज अंगद यादव को कपरवार के लेखपाल अशोक पांडेय को निलंबित करने का आदेश दिया।जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ने लेखपाल अशोक पांडेय को शुक्रवार को निलंबित कर दिया।लेखपाल के निलंबन से तहसील में हड़कंप मच गया है।



