स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान विभिन्न तिथियों में आयोजित किया जाएगा अलग-अलग कार्यक्रम । 

 

जिला संवाददाता, विनय मिश्र।

 

देवरिया, पोस्टमास्टर जनरल, क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर के द्वारा गोरखपुर क्षेत्र के सभी डाक मंडलों में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त-2024 के शुभ अवसर पर स्वतंत्रता सप्ताह आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान विभिन्न तिथियों में अलग-अलग कार्यक्रम या अभियान का आयोजन किया जायेगा।

05 से 10 अगस्त-2024 तक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया जायेगा जिसके अंतर्गत डाकघरों एवं डाक परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ पुराने अभिलेखों का नियम संगत निस्तारण किया जायेगा। 12-अगस्त-2024 को मेल का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जायेगा एवं बी०एन०पी०एल० या थोक ग्राहकों के साथ मीटिंग कर उनको दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के साथ-साथ उनकी समस्यायों का निस्तारण किया जायेगा। 13 अगस्त 2024 को PLI/RPLI व्यवसाय को बढ़ावा देने के लिए डाक मेले का आयोजन किया जायेगा। इस दिन गोरखपुर क्षेत्र के सभी उप मंडलों में डाक मेले का आयोजन किया जायेगा।

इसी प्रकार 14 अगस्त 2024 को वित्तीय समावेशन के परिप्रेक्ष्य में भारत सरकार द्वारा चलायी जा रही महिला सम्मान बचत पत्र एवं सुकन्या समृद्धि योजना के तहत विशेष अभियान चलाकर महिलाओं एवं लड़कियों को लाभान्वित करने के साथ-साथ डाकघर बचत बैंक के सभी योजनाओं के खाते खोले जायेंगे। इसके अतिरिक्त प्रधान डाकघर या मुख्य डाकघर भवनों को लाइटिंग से सजाया जायेगा तथा मेधावी छात्रों एवं मंडल स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा।

15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 16 अगस्त 2024 को फिलेटली दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान स्कूली बच्चो को डाकघर भ्रमण कराया जायेगा एवं फिलेटेलिक वर्कशॉप या क्विज का आयोजन भी किया जायेगा। 17 अगस्त 2024 आधार दिवस का आयोजन किया जायेगा जिसके अंतर्गत जन संपर्क अभियान कर अधिक से अधिक आधार कार्ड बनाया जायेगा।

Related Articles

Back to top button