हिन्दू महासभा नेत्री मीरा राठौर की गिरफ्तारी असुरराज कंस की मथुरा का प्रतिबिंब

The arrest of Hindu Mahasabha leader Meera Rathore reflects the Mathura of the demon king Kansa

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट: अजय उपाध्याय
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने हिन्दू महिला सभा आगरा जिला अध्यक्ष मीरा राठौर और अन्य पदाधिकारियों को फरह टोल पर पुलिस द्वारा रोकने और गिरफ्तार करने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे हिन्दू समाज की धार्मिक आस्था पर प्रहार बताया। उन्होंने कहा कि मीरा की गिरफ्तारी असुरराज कंस की मथुरा का प्रतिबिंब है। हिन्दू महासभा मथुरा प्रशासन के इस आसुरी आचरण को सहन नहीं करेगी और श्री कृष्ण की मथुरा बनाने के लिए अपना धर्मयुद्ध निरंतर जारी रखेगी।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि कंस की मथुरा को श्री कृष्ण की मथुरा में बदलने का संकल्प लेकर मीरा राठौर अपने समर्थकों के साथ अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार श्री कृष्ण जन्मभूमि पर जन्माष्टमी मनाने और गंगाजल से गर्भगृह को पवित्र करने जा रही थी। मथुरा प्रशासन को यह सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल फरह टोल पहुंची और उन्हें तथा उनके साथियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। मीरा राठौर ने अपने हाथ में लड्डू गोपाल और गंगा जल ले रखा था और पुलिस बल से जन्मभूमि के गर्भगृह में जन्माष्टमी मनाने पर अड़ गई। पुलिस के साथ लंबी नोंक झोंक के बाद पुलिस ने उन्हें और उनके सहयोगियों को फरह टोल पर ही गिरफ्तार कर लिया।
जारी बयान के अनुसार मीरा राठौर के साथ गिरफ्तार होने वाले पदाधिकारियों में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट, राहुल सिंह और विपिन राठौर के नाम प्रमुख हैं। मीरा राठौर ने अपनी गिरफ्तारी को पुलिस की तानाशाही बताते सवाल किया कि क्या भारत में हिंदुओं को अब अपने आराध्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने का अधिकार भी नहीं रहा? मीरा राठौर ने इसी माह कांवड़ यात्रा में ताज महल ( तेजो महालय ) में गंगा जल अर्पित करते हुए भगवा फहराने का साहसिक कार्य किया था।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने मथुरा प्रशासन के इस आचरण पर आक्रोशित होकर कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर हिंदुओं का स्वभाविक अधिकार है और हिन्दू महासभा इस अधिकार को लेकर रहेगी। हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा और ब्रज प्रांत अध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी ने मीरा राठौर और अन्य पदाधिकारियों की गिरफ्तारी पर कहा कि हिंदुओं का ऐसा उत्पीड़न ब्रिटिश काल में नहीं हुआ। हिंदुओं का यह उत्पीड़न हिन्दू महासभा के धर्मयुद्ध को ऊर्जावान बनाने में सशक्त भूमिका निभा रहा है।
हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला, हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी और हिन्दू श्रमिक सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता डेजी रानी मिश्रा ने मीरा राठौर की तुलना मध्यकाल में अवतरित होने वाली श्री कृष्ण की प्रसिद्ध भक्त मीरा बाई से करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा श्रीराम जन्मभूमि की तर्ज पर श्री कृष्ण जन्मभूमि को भी विदेशी प्रतीकों से मुक्त करवाते हुए भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प हर हाल में पूरा करेगी।

Related Articles

Back to top button