श्रुति गोंड का एम बी बी एस के लिए हुआ चयन।  सफलता पर परिजनों सहित क्षेत्रीय लोगो में हर्ष

 

जिला संवाददाता ,विनय मिश्र।

 

देवरिया। भलुअनी क्षेत्र के धनौती गांव की बिटिया श्रुति गोंड पुत्री गुलाब चंद्र का चयन यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंस सैफई में एम बी बी एस के लिए हुआ है। इनके सफलता पर माता पिता, परिजन , गुरुजन सहित क्षेत्रीय लोगो ने हर्ष व्यक्त किया है। गौरतलब है कि इनकी बड़ी बहन प्रीति गोंड एम बी बी एस कर रही हैं।

श्रुति ने इंटरमीडिएट की शिक्षा श्री कृष्ण शिक्षण संस्थान भलुअनी से पूरा किया है। बचपन से ही मेधावी रही श्रुति ने अपने इस सफलता का श्रेय माता पिता के आशीर्वाद और गुरुजन के मार्गदर्शन को दिया है। इनकी सफलता पर प्रबंधक विनोद तिवारी, ब्लॉक प्रमुख छट्ठू यादव , वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद कुमार सिंह, प्रभात मिश्र, मृत्युंजय कुमार, धर्मवीर कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, पंकज कुमार गोंड, श्वेता सिंह, प्रियंका मिश्र, संदीप मिश्रा, अजय गुप्ता, देवेंद्र पाठक, अवनीश शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button