NPS/UPS – निजीकरण देश के लिए घातक – राजेश कुमार सिंह।
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों की बैठक। रसड़ा ब्लॉक इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन। एन.पी.एस निजीकरण को बताया देश के लिए घातक। सैकड़ो की संख्या में शिक्षक रहे उपस्थित।
रिपोर्ट संजय सिंह
रसड़ा ( बलिया )।।
आज ब्लॉक संसाधन केंद्र रसड़ा पर अटेवा रसड़ा की ब्लॉक इकाई का गठन जिलाध्यक्ष समीर कुमार पाण्डेय एवम जिला प्रवक्ता विनय कुमार राय के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अटेवा आजमगढ़ मंडल के महामंत्री राजेश कुमार सिंह रहे।
कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना से किया गया तत्पश्चात मुख्य अतिथि राजेश कुमार सिंह को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि ने उपस्थित शिक्षकों को संगठन के कार्यों एवं उद्देश्यों से विस्तृत रुप से अवगत कराया।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एन.पी.एस/ UPS – निजीकरण देश के लिए घातक है,सरकार सभी प्रकार के कार्यों के लिए शिक्षकों को याद करती है, लेकिन जब बात पुरानी पेंशन बहाली की आती है तो सरकार पीछे हट जाती है। उन्होंने कहा कि अगर हम सभी एक साथ चलते हैं तो सरकार पुरानी पेंशन की बात को एक दिन में ही मान जाएगी।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक के कोने-कोने से उपस्थित शिक्षकों द्वारा अध्यक्ष पद पर मुन्नू राम, महामंत्री जितेंद्र बहादुर, ब्लॉक संयोजिका अनुराधा सिंह, को सर्व सहमति से चयनित किया। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ रसड़ा के अध्यक्ष श्री बलवंत सिंह, राजेश सिंह, अशोक वर्मा, उमेश चौहान, लक्ष्मी चौधरी, निकिता प्रकाश निगम, प्रिया सिंह, योगेंद्र भारती, मनसा रानी, महात्म यादव, सुनील सिंह, चंद्रशेखर सहित सैकड़ों शिक्षक साथी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उदय नारायण राम व संचालन विनय राय ने किया।
*अटेवा डेस्क,बलिया*