Azamgarh news:होमगार्ड जवानों ने किया वृक्षारोपण

महराजगंज/आजमगढ़:उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सघन वृक्षारोपण अभियान के तहत रविवार को महराजगंज होमगार्ड कंपनी के जवानों द्वारा पी.सी. राघव प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में थाना परिसर व भैरव धाम पर सघन वृक्षारोपण किया गया ।
इस दौरान जवानों द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण करने एवं लोगों को प्रेरित करने की शपथ ली गई । इस मौके पर होमगार्ड जवान प्रमोद पांण्डेय, सत्य मित्र दुबे, अरुण चतुर्वेदी, रामअशीष राम, अनवर खाँ, अर्जुन यादव, उदय राज यादव, कवलदीप सिंह, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, रामदरस यादव, हरेंद्र सोनकर सहित कंपनी के सभी जवान उपस्थित रहे ।



