Azamgarh:पकड़ा गया मोटरसाइकिल चोर
Motorcycle thief caught
रिपोर्ट:सुमित उपाध्याय
अहरौला/आजमगढ़ जिले के अहरौला थाने पर रुकैया पत्नी रिजवान अहमद ग्राम कंदरी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ द्वारा तहरीर दी गई की 9 अप्रैल 2024 को वह अपने घर पर ताला बंद करके अपने मायके ग्राम खजरा खोल थाना फूलपुर आजमगढ़ में चली गई। वापस जब आई तो देखा कि छत के सहारे सीढ़ी सेचढ़कर एक अज्ञात चोर द्वारा घर में घुसकर तिजोरी का लॉक तोड़कर सामान चोरी कर लिए गए हैं शिकायत पर अहरौला पुलिस ने सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया मुखबिर की सूचना पर अहरौला पुलिस ने आज अहरौलाबाजार से अभियुक्त को चोरी के गहने व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए अभियुक्त का नाम रिजवान अहमद पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद रजा निवासी ग्राम कंदरी थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ बताया गया।



