कभी खुशी कभी गम’ के एक्टर विकास सेठी का 48 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

Kabhi Khushi Kabhie Gham' actor Vikas Sethi died of cardiac arrest at the age of 48

 

मुंबई: करण जौहर निर्देशित ‘कभी खुशी कभी गम’ में रॉबी की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विकास सेठी का 48 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

 

एक्टर को नींद में ही दिल का दौरा पड़ा। उनके शव को मुंबई के जुहू इलाके में कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

विकास ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘कहीं तो होगा’ जैसे मशहूर डेली सोप में काम किया है।

 

अभिनेता काफी समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे थे, इसके चलते वह डिप्रेशन से गुजर रहे थे।

 

उनके परिवार में उनकी पत्नी जाह्नवी और उनके जुड़वां बच्चे हैं।

 

उन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहीं तो होगा’, ‘कसौटी जिंदगी’, ‘के स्ट्रीट पाली हिल’, ‘गुस्ताख दिल’, ‘उतरन’ और ‘डर सबको लगता है’, ‘ससुराल सिमर का’ और ‘ये वादा रहा’ जैसे धारावाहिकों में भी काम किया।

 

उन्होंने ‘दीवानापन’, ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘उफ़’, ‘मोध’ और ‘आईस्मार्ट शंकर’ जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया है।

 

उन्होंने अपनी पहली पत्नी अमिता के साथ ‘नच बलिए’ के चौथे सीजन में भी भाग लिया था।

 

विकास और अमिता शादी के कुछ साल बाद अलग हो गए थे। 2018 में उन्होंने जाह्नवी से शादी की। जून 2021 में विकास ने अपने जुड़वां बच्चों के जन्म की घोषणा करते हुए एक पोस्ट शेयर की थी।

 

अभिनेता पिछली बार 2019 में तेलुगु फिल्म “आईस्मार्ट शंकर” में बड़े पर्दे पर दिखाई दिए थे, जहां उन्होंने धरम की भूमिका निभाई थी। इस साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर में राम पोथिनेनी मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ सत्यदेव कंचरना, नाभा नटेश, निधि अग्रवाल, आशीष विद्यार्थी और राज दीपक शेट्टी सहायक भूमिकाओं में हैं।

Related Articles

Back to top button